बालोद : जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित

बालोद : जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन आज ग्राम झलमला स्थित गंगा मैय्या मंदिर परिसर में हुआ। जिसमें विकासखण्ड स्तर पर आयोजित रामायण मण्डली प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में श्रीराम मानस मण्डली ग्राम पापरा विकासखण्ड डौण्डीलोहारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान श्री मानस गंगा समिति ग्राम भैंसबोड़ विकासखण्ड डौण्डी, तृतीय स्थान श्रीराम रूचि मानस मण्डली ग्राम डोटोपार विकासखण्ड गुरूर, चतुर्थ स्थान हरिओम मानस परिवार ग्राम धर्मी विकासखण्ड गुण्डरदेही और पंचम स्थान जय बजरंग मानस मंडली ग्राम देवारभाट विकासखण्ड बालोद ने प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम पापरा के श्रीराम मानस मण्डली को पचास हजार रूपए का चेक, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। निर्णायकगण टी.आर.महमल्ला, एम.एल.यादव और अरूण कुमार साहू थे।
इससे पहले जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान श्रीराम और गंगा मैय्या की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन राम ठाकुर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.रेणुका श्रीवास्तव इस अवसर पर मौजूद थे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परम्परा, तीज त्यौहारों, संस्कृति को समृद्ध बनाने का कार्य किया है। उन्होंने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएॅ दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन, होरीलाल रावटे, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू, उपाध्यक्ष कल्याण साहू, जनपद पंचायत गुण्डरदेही की अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू, जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष जागृत सोनकर व अन्य जनप्रतिनिधि सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, एडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. जी.डी.वाहिले, उप संचालक पंचायत आकाश सोनी तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।