छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पहले से शादीशुदा निकला दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात, पहली पत्नी ने ऐसे खोल दी पोल

परिजनों ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने और उसके दिए 5 लाख रुपये वापस दिलाने के लिये नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

औरैया: औरैया जिले में पहले से शादीशुदा युवक दोबारा शादी करने जा रहा था. लेकिन ऐन मौके पर पोल खुलने से सारी हकीकत सामने आ गई. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने और उसके दिए 5 लाख रुपये वापस दिलाने के लिये नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है.

क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला ग्राम बिलावा निवासी डालचंद्र कुशवाहा ने अपनी बेटी की शादी, क्षेत्र के ग्राम पूठा निवासी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के पुत्र पुष्पेंद्र उर्फ दीपू के साथ तय की थी. बाबरपुर कस्बे के मंडी समिति के पास स्थित एक गेस्ट हाउस से हो रहे शादी के कार्यक्रमों में, बुधवार 23 जून को बारात आनी थी. सुबह से लोग बारातियों की खातिरदारी हेतु व्यवस्थाओं में जुटे थे.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कागजों ने खोल दी पोल
इसी दौरान ग्राम पूठा निवासी एक युवक ने वहां पहुंचकर, डालचंद्र के हाथ मे कुछ कागज थमा दिए. मामला संदिग्ध जानकर पूरी जानकारी जुटाई तो डालचंद्र ने अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया. और शीघ्र ही दूसरा रिश्ता देखकर गुरुवार को अपनी पुत्री की शादी दूसरी जगह से बारात बुलाकर कर दी. वहीं नामजदों के खिलाफ कोतवाली अजीतमल में जालसाजी, धोखाधड़ी, कर रिश्ता तय करने, तथा दिए गए रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है.

पहले से शादीशुदा है युवक
डालचंद्र कुशवाहा ने बताया कि पुष्पेंद्र उर्फ दीपू ने आर्य समाज पद्यति से विजय नगर,कानपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में 13 अगस्त 2018 को एक महिला से शादी कर ली थी. बुधवार को एक युवक के माध्यम से उस महिला ने आर्य समाज कानपुर से मिला प्रमाणपत्र व अन्य सुबूत भेजे थे. यह सब छुपाते हुए आरोपियों ने उसकी पुत्री से रिश्ता तय किया था.

उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए 2 लाख रुपये नकद, जेवरात व अन्य सामान करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उसके खर्च हुए 5 लाख रुपये दिलाने के लिए कोतवली पुलिस को प्रार्थना पर दिया है. कोतवाली निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि मामला संज्ञान में है. जांच की जा रही है.

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!