गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

गोहरापदर में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन हुआ-

गोहरापदर में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन हुआ-

संपन्न,आमसभा में उमड़ीं हज़ारों की भीड़,सैंकड़ों पूर्व काँग्रेसी एवं आम नागरिकों ने थामा भाजपा दामन*

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रिखीराम नागेश/ न्यूज़ चैनल प्रदेश खबर/गोहरापदर/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन एवं आमसभा का कार्यक्रम भाजपा मंडल गोहरापदर के तत्वावधान में 14 जून,बुधवार को गोहरापदर के हाई स्कूल मैदान में संपन्न हुआ। बिंद्रानवागढ़ विधान सभा के अंतर्गत आने वाले छह मंडलों से हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस कार्यक्रम में पहुँचे।

कार्यक्रम में पहुँचे पूर्व कृषि मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंद्रशेखर साहू ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 9 वर्षों से देश भर में गरीबों के उत्थान और देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही हैं,हमारे प्रधान सेवक प्रत्येक भारतीय को योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।आयुष्मान कार्ड के माध्यम से करोड़ों देशवासी अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पाँच लाख की राशि से इलाज करा पा रहे हैं।जन धन योजना से किसानों के खाते में पैसे पहुँचाने,कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों तक अन्न पहुँचाने, निःशुल्क कोरोना का टीका लगाने का कार्य केंद्र सरकार ने किया है,भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

सांसद चुन्नीलाल साहू ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र के साथ हमारे नेतृत्वकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र के लिए समर्पित भावना से निरंतर कार्य कर रहे हैं किसान सम्मान निधि के माध्यम से उन्होंने किसानों को 6 हज़ार रुपया प्रति वर्ष देकर उनका सम्मान बढ़ाया है ऐसे ही नेशनल हाईवे के माध्यम से आज पूरे देश भर में हज़ारों किलोमीटर की सड़कों का निर्माण हो रहा है अपने प्रथम पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने शौचालय का निर्माण करवाया और महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया।

पूर्व सांसद और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते नौ वर्षों में गाँव गाँव गली गली विकास की बयार बहाई हैं, भाजपा सरकार ने हर व्यक्ति को पक्का छत दिलाने के लिए करोड़ों आवासों का निर्माण कराया लेकिन हमारे प्रदेश में बीते 4 वर्षों से किसी भी आवास का निर्माण नहीं हो सका था क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी कुंठित सोच को दर्शाते हुए राज्यांश को नहीं दिया और इस योजना में बाधक बने परन्तु भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मैदान में उतरकर आंदोलन किया और सरकार पर दबाव बनाया और आज पुनः प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि आवंटित हुई है ग़रीब कल्याण के उद्देश्य से हमारे प्रधानमंत्री बीते 9 वर्षों से कार्य करते आ रहे हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

धमतरी विधायक रंजना साहू ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज भाजपा सरकार के ऐतिहासिक नौ वर्षों के जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा के लिए यहाँ पहुँचे हैं लेकिन आने वाले छह महीने के बाद हमारे प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और आज पूरा प्रदेश को कुशासन का दंश झेल रहा है बीते साढ़े 4 वर्षों में प्रदेश में महिलाओं से अपराध,लूट,डकैती,चोरी की घटनाओं में काफ़ी तेज़ी से वृद्धि आयी है प्रदेश की क़ानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और इस बात का प्रदेश की जनता को ख़याल है,शराब बंदी का वादा करने वाली भूपेश सरकार आज न्याय में शराब के ठेके खुलवा रही है महिलाओं के साथ छल कर रही है और प्रदेश की जनता को विभिन्न माफ़ियाओं के माध्यम से नहीं लूटने का प्रयास कर रही है आप सभी संकल्प लें और विधानसभा के चुनाव में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकें।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी,पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन माँझी,ज़िलाध्यक्ष राजेश साहू,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने किया एवं आभार व्यक्त जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया।

जिलाध्यक्ष योगीराज के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली से की अगुवाई-: भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ध्रुवागुडी से कार्यक्रम में पधारें अतिथि पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू की अगवानी करते हैं हुए बाईक रैली के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक स्वागत किया।

सैकड़ों की संख्या में पूर्व कांग्रेसी एवं आम नागरिको ने थामा कमल का हाथ-:
भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में आम नागरिकों एवं पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की पार्टी के दिग्गज नेताओं ने पार्टी का गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी,कार्यसमिति सदस्य रामरतन मांझी,हलमन ध्रुवा,मंगधा यादव के प्रदेश अध्यक्ष केनुराम यादव, जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी,तोकेश्वरी मांझी,जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहरा, योगेश शर्मा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप,पि व मोर्चा जिलाध्यक्ष देशबंधु नायक, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितुराज शाह,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सोनवानी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतला पांडेय,मंडल अध्यक्ष गण गुरुनारायण तिवारी, सीताराम यादव,लुद्रास साहू, दुलार सिन्हा,सुरेन्द्र सोनटेके,तानसिंह मांझी, मोहित यादव,गणेश यादव, अरविंद सोम,महेंद्र निधी,धनंजय नेताम,रामस्वरूप साहू, संजय दुबे,शोभित राम ध्रुवा,हेमराज माँझी,हरिशंकर माँझी,दुष्यंत पात्र,दीपक सागर सहित कार्यकर्ता एवं आमजनता उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!