छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब : दिनभर लगा रहा लोगों का तांता

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब : दिनभर लगा रहा लोगों का तांता
मंत्रियों, संसदीय सचिवों, विधायकों, निगम मण्डल के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

बधाई देने प्रदेश के विभिन्न जिलों बड़ी संख्या में ग्रामीण और नागरिक पहुंचे मुख्यमंत्री निवास

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर दी मुख्यमंत्री को बधाई

रायपुर, 23 अगस्त 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री बघेल से कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सुश्री शकुंतला साहू, चंद्रदेव राय, द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवन लाल चंद्राकर, कुंवर सिंह निषाद, शिशुपाल सौरी, विकास उपाध्याय, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक, मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, अरूण वोरा, अमितेश शुक्ल, वृहस्पत सिंह, डॉ. विनय जायसवाल, मोहित राम केरकेट्टा, डॉ. के.के. धु्रव, रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, श्रीमती संगीता सिन्हा, अनिता योगेन्द्र शर्मा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, प्रदीप शर्मा, रूचिर गर्ग, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

बीजापुर के विधायक श्री विक्रम मण्डावी और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को टेलीफोन पर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए कल्याण दिव्यांग संघ रायपुर और जनमानव विकलांग संघ बलौदाबाजार-भाटापारा के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इनमें सर्वश्री मोमेश वर्मा, घनश्याम साहू, सुरेखा सोनकर, राजेश वर्मा सहित अनेक दिव्यांग शामिल थे।
मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री को खुमरी और फूलों का हार पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और एक बालक अपने पिता के साथ भगवान शिव के भेष में बधाई देने पहुंचा।

मुख्यमंत्री को लड्डू से तौला गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर आज उन्हें बूंदी के विशाल लड्डू से तौला गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री मोहन मरकाम, सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर, सभापित श्री प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!