Advertisement

जिला व पुलिस प्रशासन के सतत प्रयासों से जिले में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट

कोरिया 27 मई 2021/जिले में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गत 26 मई को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2518 सैंपल लिए गये, जिसमें चालू माह में सबसे कम कुल 178 पॉजिटिव मामलों की पहचान की गई है। इसके अनुसार पॉजिटिविटी रेट 7.06 प्रतिशत रहा है।

कलेक्टर एसएन राठौर के मार्गदर्शन में प्रशासनिक दलों द्वारा लगातार नागरिकों को कोरोना से बचाव उपायों का पालन करने हेतु समझाइश दी जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन करवाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा गांवों में जाकर भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक टेस्टिंग की जा रही है जिससे प्रारम्भिक चरण में ही संक्रमित की पहचान कर ली जाए। इसके साथ ही रैंडम सैंपलिंग के जरिये चौक चौराहों, सड़कों पर तथा सार्वजनिक स्थानों पर भी टेस्टिंग की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों एवं मितानिनों के द्वारा दवाई वितरण भी किया जा रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा भी आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कलेक्टर राठौर ने की अपील, कोरोना संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं, सुरक्षा उपायों का पालन करें

कलेक्टर राठौर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को अवश्य अपनाएं। कोरोना संक्रमण कम ज़रूर हुआ है, पर खत्म नहीं हुआ है। बाहर निकलते समय मास्क ज़रूर पहनें, बार-बार हाथों को सैनिटाइज अथवा धोते रहें। फिजिकल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें और अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05