Advertisement

बेमेतरा : आम नागरिकों से रु-ब-रु हुए कलेक्टर

बेमेतरा : आम नागरिकों से रु-ब-रु हुए कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज मंगलवार को आम जनता से साप्ताहिक भेंट मुलाकात के कार्यक्रम जनचौपाल के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संयुक्त जिला कार्यालय मे आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल के दौरान बेमेतरा जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 24 आवेदन प्रस्तुत किये। प्राप्त आवेदनों में ग्राम खुरुसबोड़ के विद्यासागर मनहरे ने अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि हेतु प्रमाण पत्र प्रमाणित करने के लिए, ग्राम कांपा पोस्ट बेलतरा के रमेश वर्मा ने ग्राम पंचायत स्तर पर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेने, ग्राम पंचायत नांदल सरपंच चंद्रिका साहू ने शासकीय स्कूल भूमि में हो रहे अतिक्रमण पर रोक तथा सीमांकन हेतु, ग्राम पंचायत मुलमुला निवासी कलेश्वर बंजारे ने पेंशन राशि भुगतान के संबंध में, नगर पंचायत बेरला निवासी प्रेमलाल साहू ने स्वयं की भूमि पर सीमांकन किए जाने के संबंध में, ग्राम कुसमी निवासी बैसाखूराम साहू ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याया योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु, पुरानी बस्ती रांका के ग्रामवासियों ने जमीन संबंधित मामले की शिकायत, इनके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित पेंशन दिलाने, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिलाधीश ने कहा कि समय सीमा पर लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि जिन मामलों में आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं है उस पर आवेदक को सूचना दी जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्गेश कुमार वर्मा, बेरला संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47