Advertisement

रायपुर : बसों का संचालन में सड़क सुरक्षा के निर्देशो का पालन पर जोर

रायपुर : बसों का संचालन में सड़क सुरक्षा के निर्देशो का पालन पर जोर

बलौदाबाजार में बस मालिकों तथा संचालकों की बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बसों की संतुलित गति से संचालन के संबंध में जिला परिवहन अधिकारी बलौदाबाजार द्वारा बस मालिकों और टेªवल्स कम्पनी के संचालकों की गत दिवस मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस मालिकों और संचालकों से बसों का संचालन निर्धारित गति में करने का आग्रह किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बस को संतुलित गति से चलाने से ना केवल यात्रियों को सुविधा होती है बल्कि गाड़ी में ईंधन की खपत भी कम होती है। उन्होंने बताया कि बसो के संचालन में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित सड़क समिति के निर्धारित समस्त मार्गदर्शी सिद्धांत और दिशा निर्देश का पालन करना आवश्यक है।
राज्य स्तर से भी सड़क सुरक्षा के निर्देश प्रसारित किए जाते है। सड़क सुरक्षा को अपना कर ही हम रोड ऐक्सिडेंट को कम कर सकते है और इससे होने वाली जान माल की हानि को रोक सकते है। सड़क सुरक्षा के बारे में यदि में ध्यान देंगे और सभी गाड़ी के ड्राइवर्स को भी अवगत कराएँगे तो जान माल की हानि रोकी जा सकती है। ज़िला परिवहन अधिकारी ने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा सभी का सामाजिक उत्तरदायित्व है, जिसमें परिवहन विभाग के साथ सभी के सहयोग की अपेक्षा है। बस संचालको की माँग के अनुसार जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा बस के ड्राइवरों के लिए हेल्थ कैम्प लगाकर जाँच कराने हेतु पहल की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57