छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक एवं उप अभियंताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न!

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक एवं उप अभियंताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अम्बिकापुर 28 सितम्बर 2024/ ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन इकाई के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि सरगुजा संभाग के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत भवनों का निर्माण एवं मरम्मत नियमित रूप से किये जाते हैं।

भवन निर्माण कार्य के गुणवत्ता में प्रभावी ढंग से एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने हेतु तथा किसी प्रकार की क्षति से बचने हेतु नियमित रख-रखाव किये जाने के संबंध में शनिवार को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक एवं उप अभियंताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में “कंस्ट्रक्शन ऑफ बिल्डिंग एंड मेंटेनेंस“ विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थी प्रतिभागियों को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री जे.आर. पाण्डेय एवं व्याख्याता प्रतीक जायसवाल के द्वारा कंस्ट्रक्शन ऑफ बिल्डिंग तथा प्रदीप कुमार सोनी एवं श्रीमती पल्लवी वर्मा के द्वारा बिल्डिंग मेंटेनेंस के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 15 सहायक अभियंता एवं 26 उप अभियंता उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!