छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : शासकीय महाविद्यालय सीतापुर में होगा ऑडिटोरियम का निर्माण……………

कलाकेंद्र मैदान में युवाओं ने सुनी लोकवाणी................

शासकीय महाविद्यालय सीतापुर में होगा ऑडिटोरियम का निर्माण……………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 28 वी कड़ी का प्रसारण रविवार 17 अप्रैल 2022 को आकशवाणी, एफएम रेडियो एवं क्षेत्रीय टीवी चैनलों के द्वारा किया गया। लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने इस बार नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट विषय पर बातचीत करते हुए वर्ष 2022-23 के लिए किये गए बजट प्रावधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासकीय महाविद्यालय सीतापुर में एक ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में सुविधाओं के उन्नयन हेतु राशि का प्रावधान किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बजट प्रावधान एवं महत्त्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि छतीसगढ़ का बजट अब 1 लाख करोड़ से पार हो गया है जो प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी के लिए गौरव का विषय है। वास्तव में छतीसगढ़ की जनता ने जी तोड़ मेहनत की है और अपने खून-पसीने से सींच कर राज्य के विकास के पौधे को एक फलदार वृक्ष के रूप में विकसित किया है। हमारा नया बजट नए छतीसगढ़ निर्माण की दिशा तय करने वाला है। प्रदेश की खुशहाली में जनभागीदारी की सर्वाधिक भूमिका रहे, प्रदेश की समृद्धि में प्रत्येक छतीसगढ़ी की भागीदारी रहे यह सुनिश्चित की जाएगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश का बजट केंद्र और राज्य के बजट में बहुत अंतर होता था लेकिन अब की स्थिति में केंद्र और राज्य की राशि लगभग बराबर है। राज्य की कुशलता के आधार पर आधिक्य का बजट बनाया है। हमारी सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर  प्रदेश को जिस मुकाम पर पहुंचाया है उस पर पूरे प्रदेशवासियों का सर मान और गौरव से ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि बजट में एक ओर अनुसूचित जाति और जनजाति की संख्या के आधार पर बजट प्रावधान किया है वही दूसरी ओर सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र को भी बराबर तवज्जो दी है। हमारी सरकार कृषि हित को सामने रख कर काम करने वाली सरकार है।

हमने कृषि बजट की अवधारणा पर भी काम किया है। वर्ष 2022-23 में कृषि बजट के लिए 20 हजार 405 करोड़ की राशि का प्रवधान रखा गया है। नगरीय निकाय के जन प्रतिनिधियों की वित्तीय शक्ति बढ़ाया है वही पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी किया गया है। कला केंद्र मैदान में लोकवाणी के श्रवण के दौरान कृष्णमोहन, मुनील धुर्वे, प्रदीप राजपूत, रामराव उइके, राजू मालवीय, राजेश सोनवानी सहित कई युवा उपस्थित थे। इसके साथ ही जनपद मुख्यालय एवं पंचायतों में भी लोकवाणी उत्साह के साथ सुनी गई।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!