छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

संसद के अंदर केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह के बाबा साहब के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी पर सांकेतिक प्रदर्शन।

संसद के अंदर केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी पर सांकेतिक प्रदर्शन।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

संसद के अंदर केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी पर गृहमंत्री से माफी की मांग और कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध भजपाई षडयंत्र के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने घड़ी चौक पर जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में सांकेतिक प्रदर्शन किया है।

संविधान पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने राज्यसभा में बाबा साहब के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की। इसपर माफी मांगने के बजाय गृहमंत्री की टिप्पणी का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे विपक्षी सांसदों के साथ संसद परिसर में भाजपा सांसदों ने अभद्रता की। बाबा साहब के प्रति की गई अभद्रता से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी पर धक्का मुक्की करने के झूठे आरोप में हत्या की प्रयास जैसे धाराओं में भाजपा ने अपराध दर्ज कराया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने यह कहा कि भाजपा का प्रयास गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब के किये गए अपमान से ध्यान भटकाने का है, इसीलिए राहुल गांधी के विरुद्ध झूठे आरोप में अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में हिम्मत है तो घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी करे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ध्यान भटकाने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन अमित शाह जबतक बाबा साहब के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेगे तबतक कांग्रेस उनके विरुद्ध आन्दोलन करेगी। आज के सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान महापौर अजय तिर्की, शफी अहमद, हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, सत्येंद्र तिवारी, मदन जायसवाल, शान्तान मुखर्जी, संध्या रवानी,रूही गजल, शमा परवीन, गीता प्रजापति, शकीला सिद्दकी, चंचल सांडिल्य, प्रीति सिंह, रश्मि, सपना सिंहा, साधना कश्यप, मोमिना बेगम रजनी महंत ,कुसुम मिंज ,मंजू सिंह, अनुराधा सिंह, निधि केरकेट्टा, आशीष वर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, कलीम अंसारी, दीपक मिश्रा, काजू खान, बाबर खान, रजनीश सिंह, निखिल विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, आतिश शुक्ला, दिनेश शर्मा, विकास केशरी, परवेज आलम गांधी, अली सोहेल, विनोद त्रिपाठी आदि शामिल थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!