Advertisement

कलेक्टर ने दिए छात्रावासों का निरीक्षण के निर्देश

बालोद : कलेक्टर ने दिए छात्रावासों का निरीक्षण के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी अपने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण करें और वहाॅ उपलब्ध सुविधाएॅ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता आदि की जानकारी लें। महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रावासों के निरीक्षण पश्चात् प्रतिवेदन दें। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाबद्ध रूप से आगामी खरीफ सीजन में धान फसल के बदले अन्य फसल लेने कृषकों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि भूमि के अनुरूप गन्ना फसल, उद्यानिकी फसल, सुगंधित धान, कोदो, कुटकी, रागी आदि फसल लेने प्रोत्साहित किया जाए।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व विक्रय की जानकारी ली और गौठानों में नियमित गोबर खरीदी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा विभागवार की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. बालोद जी.डी.वाहिले, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थाॅमस, अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर आर.एस.ठाकुर, अमित श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47