Advertisement

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुॅचकर घायल बच्चों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

बालोद : कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुॅचकर घायल बच्चों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-03 के दीवार में लगे कुछ टाइल्स आज प्रातः लगभग दस बजे अचानक गिरने से वहाॅ चार बच्चों के घायल होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने गंभीरता से लिया और तत्काल ग्राम भैंसबोड़ में 108-एम्बुलेंस भेजने तथा घायल बच्चों को जिला अस्पताल लाने और बेहतर उपचार के निर्देश चिकित्सकों को दिए। तत्पश्चात कलेक्टर श्री महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन राम ठाकुर ने जिला अस्पताल पहुॅचकर बच्चों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके परिजनों से भी चर्चा की। चिकित्सकों ने कलेक्टर को बताया कि घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया, सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। चिकित्सक तथा अन्य कर्मचारी बच्चों का देखरेख कर रहे हैं। कलेक्टर ने बच्चों का बेहतर उपचार करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एस.के.मंडल, सिविल सर्जन डाॅ.एस.एस.देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर आदि मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47