छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवपुर में एकलव्य आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवपुर में एकलव्य आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

अम्बिकापुर//प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सीतापुर के एकलव्य आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय शिवपुर, बतौली के नवीन भवन का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करते हुए शुभकामनाएं दीं। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो एकलव्य विद्यालय में कार्यक्रम में उपस्थित हुए, जहां उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से विद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अतिथि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करते रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस दौरान भाषण देकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी, राष्ट्र के प्रति उनके त्याग और समर्पण पर प्रकाश डाला।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्य अतिथि विधायक टोप्पो ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब चाहते हैं कि हमारे बच्चे अच्छे वातावरण में पढ़ें. आज यह सुंदर भवन बनने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे लगातार पढ़ें। उल्लेखनीय है कि 2019 से शुरू होने वाले एकलव्य विद्यालय के नवीन भवन में लगभग 420 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन करेंगे। छठवीं से दसवीं तक पढ़ने वाली छात्राएं अब विज्ञान और वाणिज्य संकायों में जा सकती हैं।

कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कंवर, जनपद पंचायत की बतौली अध्यक्ष श्रीमती लीलावती पैंकरा, सरपंच शिवपुर भागीरथी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला और खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित थे।

“एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत लगाए गए पौधे, दिलाई गई स्वच्छता शपथ, स्वच्छता दीदियां हुईं सम्मानित

विधायक टोप्पो ने कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्ष लगाकर उसकी सुरक्षा करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दी गई, और स्वच्छता संवाद में लोगों से अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस मौके पर स्वच्छता दीदियों को प्रमाणपत्र, शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!