Advertisement

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा लगातार विस्तार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा लगातार विस्तार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दूरस्थ अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ

दूरस्थ अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला मुख्यालय कोरिया में 44 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का वर्चुअल भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने की। इनमें 35 करोड़ रूपए की लागत से 200 बिस्तर नवीन जिला अस्पताल और 9 करोड़ रूपए की लागत से 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण होगा। इससे कोरिया जिले सहित आस-पास के लोगों को अत्याधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते तीन वर्षो में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों के निकट पहंुचाने तथा इलाज को किफायती बनाने की दिशा में लगातार काम किया है। इस कड़ी में आज कोरिया के जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सौगात मिली है, इससे प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल के लोगों सहित कोरिया के जिलेवासियों को अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। इस अवसर पर गृह तथा लोक निर्माण मंत्री और कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, विधायक श्री यू.डी.मिंज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे बताया कि कोरिया जिले के सम्पूर्ण विकास के लिए वहां अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का तेजी से क्रियान्वयन जारी है। आज कोरिया जिले को मिली सौगात की स्वास्थ्य सुविधाआंे के विस्तार में अहम भूमिका होगी। इनमें निर्माण होने वाले सर्वसुविधायुक्त नवीन जिला अस्पताल में आधुनिक आईसीयू ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, एमआईआर, ईसीजी आधुनिक लैब, बर्न यूनिट, डायलिसिस यूनिट, सर्जिकल वार्ड, ब्लड बैंक, कैजुअलटी एवं ट्रामा यूनिट तथा अन्य अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसमें 7 लाख 45 हजार से अधिक जिलेवासियों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं जिला मुख्यालय में ही उपलब्ध हो जाएंगी। नवीन मातृ एवं शिशु अस्पताल से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को नई दिशा मिलेगी। नवीन मातृ एवं शिशु अस्पताल में आईसीयू, एनसीआर, एसएनसीयू, प्रसव कक्ष एवं अन्य अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कुपोषण मुक्त किया जा चुका है। कोरिया जिले ने राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वर्तमान में कोरिया जिले में 22 उप स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 33 वेंटीलेटर बेड, 60 आईसीयू बेड, 539 ऑक्सीलनयुक्त बेड जोड़े गए हैं। महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के रूप में प्रभावी पहल की गई है। बहुत कम समय में हमें इसके बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। कोरिया जिले में कुपोषण का स्तर वर्ष 2019 में 24.52 प्रतिशत था। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत किए गए प्रयासों से यह घटकर अप्रैल 2022 में मात्र 6.41 प्रतिशत रह गया है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियन के अंतर्गत यहां अब तक 8948 बच्चों को कुपोषण मुक्त किया जा चुका है। कोरिया जिले ने राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया है, जो सराहनीय है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरिया जिले के सम्पूर्ण विकास को तीव्र गति दी जा रही है। इनमें वर्ष 2022-23 के बजट में कोरिया जिले की 17 सड़कों एवं पुल-पुलियों के लिए 47 करोड़ 60 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है, इससे जिले में सड़कों का विस्तार होगा, आवागमन की सुविधा बढ़ेगी तथा आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। जिले के विकासखण्ड भरतपुर के कोटाडोल को नवीन तहसील एवं भरतपुर तथा खड़गवां-चिरमिरी में नवीन अनुविभाग कार्यालय बनाए जा रहे हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के निर्माण की प्रक्रिया जारी है, नया जिला जल्द अस्तित्व में होगा। नये जिले के लिए ओएसडी की नियुक्ति कर दी गई है। कोरिया जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना का शुरूआती बिंदु है। यहां स्थित सीतामढ़ी-हरचौका को भी पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृह तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, गुलाब कमरो, डॉ.प्रीतम राम तथा संसदीय सचिव सुश्री अम्बिका सिंहदेव ने भी सम्बोधित किया और कोरिया जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली सौगात के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में आयुक्त स्वास्थ्य डॉ.सी.आर.प्रसन्ना, प्रबंध संचालक सी.जी.एम.एस.सी. अभिजीत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57