Advertisement

मुख्यमंत्री ने मितानिनों और मनरेगा कर्मचारियों की मांगों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का दिया निर्देश

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मितानिनों और मनरेगा कर्मचारियों की मांगों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का दिया निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राजधानी स्थित निवास कार्यालय में प्रदेश मितानिन संघ और छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक द्वय गुलाब कमरो एवं यू.डी. मिंज के नेतृत्व में मुलाकात की। दोनों संगठन ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने को कहा। यह कमेटी इन संगठनों की मांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस पर प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी हड़ताल समाप्त करने की बात कही। इस अवसर पर मितानिन संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोह सेंगर, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती आशा वैष्णव, मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर अग्निहोत्री उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57