Advertisement

प्रदेश की भूपेश सरकार ने जनता को दोहरी त्रासदी में डाला : रोशन सिंह

■ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

■ कहां नाकामी की वजह से कोरोना से बिगड़ी स्थिति

बिलासपुर :- भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर जनता को कोरोना के साथ अव्यवस्था की दोहरी त्रासदी में डालने का आरोप लगाया हैं।
रोशन सिंह ने पूछा है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने वैज्ञानिक समुदाय की अवहेलना करते हुए टीके की खोज का अपमान क्यों किया। टीके की खेप वापस क्यों कि गई। फाइनल प्रूफ के नाम पर प्रदेश की जनता को टीकाकरण से दूर क्यों रखा गया। जबकी डब्लूएचओ और केंद्र ड्रग प्राधिकरण के द्वारा टीके के उपयोग की अनुमति दी गईं हैं। इसी तरह भारत देश की टीकाकरण की नीति को पूरे विश्व में सराहा जा रहा हैं। ऐसे में राज्य के कॉंग्रेस प्रवक्ता को क्या आपत्ति हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा फैलाए गए भ्रम से राज्य के लोगों में टीकाकरण की दर कम हैं, वे इस पर जवाब दे। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार ने राज्य को मिली वैक्सीन वापस भेज दिया। अब लोग मर रहें हैं। कांग्रेस प्रवक्ता वैक्सीन के लिए केंद्र पर क्यों आरोप लगा रहें हैं। इसी तरह रायपुर के निजी अस्पताल में कोविङ का इलाज कराने आये लोग जलकर खाक हो जाते हैं। शैलेश नितिन त्रिवेदी इस पर बयान क्यों नही देते। राजधानी के बीच अस्पताल में लोग जलकर मर गए और कोई मंत्री स्थिति देखने तक नही गया।
रोशन सिंह ने कहाँ की राजधानी रायपुर लाशो की राजधानी बन गई हैं। दवाई और इंजेक्शन आज भी ब्लैक में हजारों रुपये में बिक रहें हैं। आम जनता प्रशासनिक अधिकारी और निजी अस्पतालों के बीच पीस रहीं हैं। सरकार संवाद और समन्वय में भी नही करा पा रहीं हैं। इस पर कांग्रेस मौन क्यों हैं। कोविड संक्रामित मरीजो की सूची पर छत्तीसगढ़ पूरे देश मे टॉप पर आ गया हैं। मंत्रिमंडल से कोई ज़िम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47