Advertisement

इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में 27 से 29 अप्रैल तक 70 शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर : इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में 27 से 29 अप्रैल तक 70 शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

27 से 29 अप्रैल तक 70 शासकीय वाहन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नवा रायपुर अटल नगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में 27 से 29 अप्रैल तक 70 शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस 11 अप्रैल को मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य के सड़क सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के दौरान सुधार की शुरुआत घर से प्रारंभ करने का दिशा-निर्देश दिये थे। सड़क दुर्घटनाओं में अमूल्य जीवन की क्षति के साथ-साथ सम्पूर्ण परिवार प्रभावित होता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इस तारतम्य में राज्य के महानदी भवन, इंद्रावती स्थित शासकीय कार्यालयों में कार्यरत वाहन चालकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात, वाहन चालन कौशन उन्नयन तथा सड़क सुरक्षा आदि की जानकारी के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), परिवहन विभाग तथा मारूति सुजूकि द्वारा संचालित इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेन्दुआ, नवा रायपुर में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च, राज्य में सड़क सुरक्षा एवं वाहन चालन कौशल प्रशिक्षण का आधुनिक संस्थान है। जहां विश्व स्तरीय तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रशिच्क्षुओं को ऑडियो, वीडियो प्रेजेंटेशन एवं वैज्ञानिक माध्यम से संस्थापित आधुनिक ट्रैक में फील्ड ट्रेनिंग के माध्यम से बहुत ही रोचक तरीके से सड़क सुरक्षा संबंधित सभी आवश्यक पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्रतिभागी वाहन चालकों के वाहन चालन कौशल में विस्तार होगा। सड़क हादसों से होने वाली अप्रत्याशित क्षति से भी बचाव हो सकेगा तथा समाज के समक्ष शासकीय वाहन चालक आदर्श प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रशिक्षण सत्र में अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) श्री संजय शर्मा द्वारा समस्त वाहन चालकों को यातायात नियमों के अनुपालन सहित सुगम एवं सुरक्षित वाहन चालन, सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार सहित संयमित आचरण से समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करने की शपथ दिलाई गई एवं प्रमाण पत्र तथा रोड सेफ्टी एंबेसडर का बैच प्रदान किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57