Advertisement

जल जीवन मिशन: ग्रामीण अंचलों में हो रही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

रायपुर : जल जीवन मिशन: ग्रामीण अंचलों में हो रही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन में राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जल जीवन मिशन के कार्यों के समय-सीमा में पूर्ण करने और योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर की अध्यक्षता में विगत 26 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समिति की वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में मिशन के समस्त सदस्यों के समक्ष सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक सोलर नल जल योजना 05 रेट्रोफिटिंग योजना एवं 35 एकल ग्राम योजना की प्रशासकीय स्वीकृति 25 निविदा प्रारूप, 93 निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवंटन एवं व्यय का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया। कलेक्टर श्री शुक्ला जल जीवन मिशन के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने एवं उपयोग में लाये जा रहे सामाग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनुबंध पश्चात ऐसे कार्य जो अभी तक प्रारंभ नहीं किये गये एवं धीमी प्रगति वाले ठेकेदार और संबंधित फर्म के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर उन्हें एक वर्ष के लिए जल जीवन मिशन कार्य नहीं करने हेतु काली सूची में डालने एवं अमानत की राशि को राजसात करने तथा रिस्क एण्ड कास्ट में निविदा की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त वार्षिक डाटा अपडेशन, वार्षिक कार्य योजना 2022-23 अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों के अनुसार पूर्व में मांग संख्या 20 में स्वीकृत योजनाओं को मांग संख्या 64 में लिंक करने इत्यादि कार्यों का अनुमोदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वनमण्डलाधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उपसंचालक कृषि, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, शिक्षा विभाग, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों सहित सदस्य सचिव एवं कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपस्थित थे ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57