छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

रायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री से परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात। 

रायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री से परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात 

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर, 14 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कैडर के आर.आर.-73 बैच के परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी परिवीक्षाधीन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनसे उनके गृह राज्य, शैक्षणिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उनके गृह राज्य में शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों से कहा कि विकास के लिए सामाजिक न्याय के साथ ही साथ सभी वर्गों का आर्थिक सशक्तिकरण भी जरूरी है।  डीएसपी ट्रेनिंग पुलिस हेडक्वार्टर श्री राजू गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि 17 जनवरी से परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी सर्वश्री राबिन्सन गुरिया, बैंकर वैभव, राजनाला स्मू्रतनिक, सुश्री पूजा कुमार, विकास कुमार, मयंक गुर्जर, संदीप पटेल, प्रभात कुमार की पदस्थापना जिलों में की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी अधिकारियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें पहली पदस्थापना और नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईपीएस अधिकारी के जीवन में ट्रेनिंग की अवधि और प्रथम पदस्थापना अविस्मरणीय होती है। उन्होंने अधिकारियों को ट्रेनिंग के दौरान बतायी गई बातों और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का उपयोग करने और जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की बात कही।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

​​​​​​​मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के जवानों को सेना दिवस पर शुभकामनाएं दी

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!