ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Ludhiana Gas Leak : जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगो की मौत, 11 घायल, पूरा इलाका सील

पंजाब : Ludhiana Gas Leak : पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक होने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पुरे इलाके को सील कर मामले की जांच में जुट गई है. ये जहरीली गैस किसी फैक्ट्री से लीक हुई है अभी पता नहीं चल पाया है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

Ludhiana Gas Leak : बढ़ते जा रहा मौत का आंकड़ा

लुधियाना वेस्ट की SDM स्वाति ने बताया कि, ‘निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है. NDRF की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी. घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं.’ वहीं एडीसीपी समीर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि, ‘5-6 लोगों बेहोश हो गए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है. स्पॉट पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.’

CM ने लिया संज्ञान

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

लुधियाना के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव की इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संज्ञान ले लिया है. सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है. पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं. हर संभव मदद की जा रही है. बाकी जानकारी जल्द.’

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!