Advertisement

सोना 115 रुपये गिरा; चांदी में 214 रुपये की तेजी

सोना 115 रुपये गिरा; चांदी में 214 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 10 मई रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 115 रुपये की गिरावट के साथ 50,983 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

पिछले कारोबार में सोना 51,098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि चांदी 214 रुपये की तेजी के साथ 61,569 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 61,355 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 115 रुपये की गिरावट के साथ रुपये की मजबूती के दबाव में रही।

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की तेजी के साथ 77.32 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,860 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 22.24 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

उन्होंने कहा, “सोने की हाजिर कीमतों के साथ COMEX पर मंगलवार को 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,860 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।”

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57