छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा………….

प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा………….

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरगुजा प्रवास अम्बिकापुर सर्किट हाउस में भेंट वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में राज्य में कर्मचारियों के लंबित मांगों को पूरा कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राज्य के कर्मचारिंयों के 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) में वृद्धि करते हुए केन्द्र के महंगाई भत्ता (डीए) 34 प्रतिशत के अनुसार भुगतान किया जावे। जिसमें शेष 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रत्येक कर्मचारियों को प्रतिमाह नुकसान हो रहा है। कुल 34 प्रतिशत केन्द्र के समान प्रदान करने, सातवें वेतनमान के एरियर्स का भुगतान, सातवें वेतमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता, कांग्रेस के द्वारा घोषणा पत्र के अनुसार 4 पदोन्नति वेतनमान, लिपिक वर्गीय कर्मचारी एवं अन्य संवर्ग के कर्मचारियों के वेतनमान का वेतन विसंगति, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग में कार्यरत संविदा कलेक्टर दर पर कर्मचारियों को नियमित, माननीय न्यायालय बिलासपुर के द्वारा संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी के नियमितिकरण करने के संबंध में दिये गये निर्देशों के अनुसार नियमितिकरण करने हेतु शासन स्तर से आदेश शीघ्र जारी कराने,

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वास्थ्य विभाग सरगुजा द्वारा 621 नियमित नवीन पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। भर्ती में मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग के कई वर्षों से कार्यरत् संविदा/कलेक्टर दर के कर्मचारियों को उक्त रिक्त पद पर अनुभव का लाभ देते हुए नियमितिकरण करने, संचालक स्वास्थ्य सेवाऐं रायपुर द्वारा सरगुजा संभाग के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ लिपिक कर्मचारियों की पदोन्नति कई वर्षों से लंबित रखा गया है। पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र पूरा कराने, मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय अम्बिकापुर में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कई रिक्त पदों पर अभी तक भर्ती लंबित रखा गया है। भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शीघ्र कराने, पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर एवं अन्य सभी तकनिकी शिक्षा विभाग में भर्ती नियम आज दिनांक तक नहीं बन पाने के कारण कर्मचरियों के पदोन्नति एवं अन्य लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। भर्ती नियम यथाशीघ्र लागू कराने एवं अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन दौरान जिला अध्यक्ष आनंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, सचिव संजय यादव एवं अन्य उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!