Advertisement

पंजाब में 8 आईएएस, 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

पंजाब में 8 आईएएस, 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चंडीगढ़, 11 मई, पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से 8 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्ति के आदेश दिए हैं।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को एक आधिकारिक आदेश के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी और निवेश प्रोत्साहन के अतिरिक्त प्रभार के साथ प्रमुख सचिव, उद्योग और वाणिज्य के रूप में तैनात किया गया है।
कुमार राहुल को सचिव रोजगार सृजन का प्रभार दिया गया है जबकि अमित कुमार को संयुक्त विकास आयुक्त, एकीकृत ग्रामीण विकास लगाया गया है.
आदेश में कहा गया है कि राजीव गुप्ता को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), जालंधर का प्रभार मिला है, जबकि अंकुरजीत सिंह को एडीसी, पठानकोट बनाया गया है।
वी एस टिडके को सहायक आयुक्त (कराधान), पटियाला जबकि हरप्रीत सिंह को उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम), अमृतसर लगाया गया है।
मनीषा राणा को एसडीएम आनंदपुर साहिब लगाया गया है।
जिन 24 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अवनीत कौर, ईशा सिंघल, अनुप्रीत कौर, नवप्रीत कौर सेखों, पूनम सिंह और राजेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47