Advertisement

Ambikapur News : हसदेव बचाओ, जंगल बचाओ, आदिवासी बचाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ,13 मई को अंबिकापुर में हुंकार प्रदर्शन- मनोज दुबे, उपाध्यक्ष,आप……………..

हसदेव बचाओ, जंगल बचाओ, आदिवासी बचाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ,13 मई को अंबिकापुर में हुंकार प्रदर्शन- मनोज दुबे, उपाध्यक्ष,आप……………..

देवेश बेहरा/संवाददाता/अम्बिकापुर//  आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में 13 मई को समय – दोपहर 12 बजे,  अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय के पास हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने के लिए प्रदर्शन किया जायेगा। हसदेव अरण्य के जल, जंगल,जमीन,पर्यावरण, संस्कृति और रीति रिवाज को बचाने आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी यह अनर्थ होने नही देंगी।  मनोज दुबे ने आगे कहा कि हसदेव अरण्य में माइंस खुलने से हसदेव बांगो डेम के केचमेंट एरिया खत्म हो जाएगा, जिससे बांगो डेम में जलभराव कम होगा, साथ ही हाथी कॉरिडोर होने के कारण हाथी-मानव संघर्ष होगा। इस जंगल कटाई से कम से कम 10,000 आदिवासी परिवार पलायन करने को मजबूर होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश सह संगठन मंत्री दिव्यप्रकाश यादव ने कहा कि राहुल गांधी खुद वहां आदिवासियों के बीच वादा करके गए थे कि हसदेव अरण्य में हम खदान नहीं बनने देंगे लेकिन भूपेश बघेल व उनकी सरकार अदानी कंपनी के मुनाफे के लिए राज्य व भाजपा की केंद्र सरकार आदिवासियों के संवैधानिक हकों व पर्यावरण की चिंताओं को ताक पर रखकर हसदेव अरण्य क्षेत्र में खनन की अनुमति दे रही हैं। हसदेव बचाने के संघर्ष में आम आदमी पार्टी सदैव अग्रणी है और इसे हर कीमत पर बचा कर रहेगी। आम आदमी पार्टी आदिवासियों के साथ है, मानव और प्रकृति के साथ है और अंत तक साथ रहेगी। आम आदमी पार्टी, आम जनता और अन्य लोगो से आह्वान की है कि प्रदर्शन मे जरूर शामिल हों।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47