Advertisement

गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

सूरजपुर : गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

कलेक्टर ने अधिकारियों को गौठान भ्रमण नियमित करने दी निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर इफ्फत आरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गोधन न्याय योजना की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने गोधन न्याय योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित भ्रमण कर निरीक्षण करने निर्देश दी है। उन्होंने गौठान समिति, गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण, विक्रय के संबंध में, वर्मी खाद पैकेजिंग एवं निर्माण की स्थिति, वर्मी खाद की समिति में भंडारण, स्व सहायता समूह को राशि आबंटन, गौठान समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को पर्याप्त मात्रा में जरूरी प्लांटेशन, बीज की उपलब्धता, कोल्ड स्टोरेज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दी। उन्होंने क्षेत्र में जिन सब्जियों का उत्पादन ज्यादा होता है ऐसे सब्जियों का चयन कर सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिए तथा हल्दी जैसे फसलों को लगाने के लिए कहा है। उन्होंने ऑर्गेनिक खेती में बढ़ावा देने के लिए किसानों को विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को वर्मी कंपोस्ट की विक्रय व्यवस्था समय अवधि में सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने स्व सहायता समूह कोर्स समय में राशि आवंटन के संबंध में चर्चा करते हुए बेहतर सुविधा देने निर्देशित किया है। उन्होंने गौठान समितियों को अधिक सक्रिय करने, प्रत्येक गौठान का नियमित भ्रमण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत, रवि सिंह, श्रीमती दीपिका नेताम, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, वन विभाग, सहकारी केंद्रीय बैंक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों से खरीदी जाने वाला गोबर का इस्तेमाल वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में किया जाता है। शासन द्वारा शुरू की गई इस योजना के लिए किसानों और पशु पालन करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी तथा जिले व राज्य में किसानों और पशु पालन करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57