छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

BREAKING : अब बीएड का टेंशन ख़त्म, सीधे ऐसे बन सकेंगे टीचर, जानिए

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की राह अब पहले से कहीं आसान हो गई है। अब छात्रों को बीए-बीएड और बीएससी-बीएड जैसे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए किसी एंट्रेंस एग्जाम नही देनी होगी। अब छात्र 12वीं के बाद सीधे दाखिला से सकेंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अब चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स को बढ़ावा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने शासन को इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है और उम्मीद है कि अगस्त माह से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे छात्रों का एक वर्ष बचेगा और बिना परीक्षा के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। अभी तक शिक्षक बनने के लिए दो वर्षीय बीएड (B.Ed) कोर्स किया जाता था, लेकिन शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 2024-25 से यह कोर्स पूरी तरह समाप्त किया जा रहा है। इसकी जगह अब चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स (integrated course) को बढ़ावा मिलेगा, जिसे नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत लागू किया जा रहा है।

इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के 300 कॉलेजों में कुल 6700 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। इन सीटों पर 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट लिस्ट के बाद काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित होंगे।

Ravi

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!