Advertisement

खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेण्डर तैयार करें : मुख्य सचिव

रायपुर : खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेण्डर तैयार करें : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विभागीय कार्यों की समीक्षा की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण को निर्देश दिए कि खेलों का वार्षिक कैलेण्डर तैयार किया जाए। जिसमें ब्लाक, जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों के आयोजन की विस्तृत जानकारी हो। मुख्य सचिव ने राज्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने कहा है। बैठक में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की योजना, राजीव युवा मितान क्लब, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रशिक्षण शिविर, वार्षिक खेल कैलेण्डर, नवीन खेल अकादमियों की प्रगति सहित अन्य विभागीय क्रियाकलापों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू विशेष रूप से मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन दिया जाए। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी में प्राथमिकता सहित अन्य तरीके से प्रोत्साहित किया जाए। विजयी खिलाड़ियों से अन्य खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलाया जाए। खेलों में बेहतरीन प्रशिक्षण देने वाले कोच को भी प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने कहा कि खेल विभाग के स्टेडियमों, मैदानों एवं अकादमियों का भरपूर उपयोग करने की योजना बनाएं। यहां पर स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों को उनकी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव ने विभागीय कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर खेल विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47