रणथंभौर में मृत मिली बाघिन

रणथंभौर में मृत मिली बाघिन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जयपुर, 13 मई राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को एक बाघिन मृत पाई गई।

टाइगर रिजर्व के जोन 7 में करीब 11 साल की उम्र के टी-61 का शव मिला, जिसके बाद उसे राजबाग वन चौकी ले जाया गया।

रणथंभौर के फील्ड निदेशक सेदुराम यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत ऊंचाई से गिरने से हुई है लेकिन इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

वन अधिकारियों ने बताया कि टी-61 टी-8 (लाडली) और टी-34 (कुंभा) की बेटी थी और उसने टाइगर रिजर्व के जोन 7 और 8 को अपना क्षेत्र बनाया था और टी-58 के साथ देखा गया था।

यादव ने कहा कि पशु का अंतिम संस्कार वन और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम के बाद किया गया।