Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को

महासमुंद : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

माननीय श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा के द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 14 मई, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना के दावों, चेक बाउंस, बैंक वसूली, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित दीवानी विवाद और यहां तक कि घरेलू हिंसा अधिनियम आदि से संबंधित मामलों सहित कंपाउंडेबल अपराधों के आपराधिक मामलों को भी लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति का किसी भी न्यायालय के समक्ष विवाद होने पर वह अपना मामला राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष सुलझा सकता है।
उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत के प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु जिला महासमुंद में न्यायलयीन लंबित प्रकरण हेतु कुल 13 खण्डपीठ का गठन किया गया है। अब तक कुल लगभग 6 हजार 125 से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत हेतु चिन्हांकित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये जिला न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के दूरभाष +91-07723-222939 अथवा सिविल न्यायालय सरायपाली / पिथौरा/बसना स्थित तालुका विधिक सेवा समिति सरायपाली, तालुका विधिक सेवा समिति बसना एवं तालुका विधिक सेवा समिति पिथौरा में संपर्क कर सकते है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47