छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 22 मई को………….

परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त...........

पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 22 मई को………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 22 मई 2022 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली में पी.ई.टी. की प्रवेश परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में आयोजित होने वाले पीईटी परीक्षा के लिए 3 परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर बनाया गया है। वहीं द्वितीय पाली में आयोजित पीपीएचटी परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर, शासकीय बहुउद्देशीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 तथा शासकीय नगर पालिक निगम उ0मा0वि0 अम्बिकापुर को बनाया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

परीक्षा से संबंधित कार्यां के सुचारू संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य के लिए परीक्षा केन्द्रवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अम्बिकापुर के महाप्रबंधक अब्दुल शाकिर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु उप संचालक कृषि एम.आर. भगत, शासकीय बहुउद्देशीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु सर्व शिक्षा अभियान के समन्वयक संजय सिंह, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 हेतु सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं एस.के. पैंकरा एवं शासकीय नगर पालिक निगम उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा  की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा आदेश जारी कर पर्यवेक्षकों को प्रथम पाली में प्रातः 7ः30 बजे एवं द्वितीय पाली में दोपहर 12ः30 बजे जिला कोषालय अम्बिकापुर के स्ट्रांग रुम में गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के लिए उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!