Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर ने उर्वरक निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों को लगाई फटकार…………………..

कलेक्टर ने उर्वरक निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों को लगाई फटकार…………………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को कलेक्टर कक्ष में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं उर्वरक निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर तय दर से अधिक दर पर किसानों को उर्वरक विक्रय न करने की हिदायत दी। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों की लापरवाही के कारण किसानों को रिटेलर अधिक दाम पर उर्वरक बेच रहे है। डीलर और रिटेलर को प्रतिदिन किस कंपनी का उर्वरक कितनी मात्रा में दी गई इसकी जानकारी प्रतिदिन उप संचालक कृषि को दें। उर्वरक की तय कीमत से अधिक पर विक्रय बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना पारदर्शिता के डीलरों व रिटेलरों को उवर्रक की सप्लाई करने पर संबंधित उर्वरक निर्माता कंपनी के प्रबंधक पर कार्रवाई की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने कहा कि बिना कृषि विभाग को जानकारी दिए बगैर किसी डीलर या रिटेलर को उर्वरक सप्लाई न करें। सभी कंपनी के प्रतिनिधि व कृषि विभाग के अधिकारियों की एक वाटसएप्प ग्रुप बनाये जिसमें प्रतिदिन उर्वरक सप्लाई की जानकारी साझा करें। उन्होंने कहा कि सभी उर्वरक निर्मात कंपनी उवर्रक भंडारण एवं वितरण पंजी संधारण करें। पंजी में प्रतिदिन भंडारण वितरण की जानकारी प्रविष्टि कराएं। कलेक्टर ने प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को उर्वरक लेने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, उप संचालक कृषि एम.आर. भगत, सहायक संचालक कृषि धु्रवे सहित इफको, कृभको, चोलमंडलम, बीईसी सहित अन्य उर्वरक निर्माता के कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57