Advertisement

Ambikapur News : बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी 2023 में भाजपा की सरकार- नारायण चंदेल……

बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी 2023 में भाजपा की सरकार- नारायण चंदेल……

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजपा प्रदेश महामंत्री व भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल अपने तीन दिवसीय प्रवास में सरगुजा, बलरामपुर तथा जशपुर जिले के शक्तिकेन्द्रों के बूथों में कार्यविस्तार योजना कार्यक्रम के तहत पहुंचे| सरगुजा जिले के अंबिकापुर नगर मंडल के महावीर वार्ड बूथ में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला की उपस्थिति में चंदेलजी ने बूथ के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की तथा उनका हाल चाल जाना| इस अवसर पर उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी| कार्यविस्तार योजना के तहत हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान को हमें प्रत्येक बूथ तक लेकर जाना है|

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अपने प्रवास के दौरान चंदेलजी बलरामपुर जिले के बरियो मंडल अंतर्गत चटगांव शक्तिकेन्द्र के अमडी बूथ पर भी गए| साथ ही जशपुर जिले के बगीचा मंडल अंतर्गत सामरबाहार शक्ति केन्द्र के बूथों में जाकर उन्होने बूथ के कार्यकर्ताओं से भेंट की| इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री उद्धेश्वरी पैकरा, ओम प्रकाश जायसवाल, प्रवीण अग्रवाल, शिव नारायण यादव, मुकेश शर्मा, रामसलोने, हरविंदर टिन्नी, सर्वेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे|

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47