मर्दापाल में पहली पीढ़ी के डेयरी उद्यमी हो रहे तैयार, अर्जुन बघेल ने सरकारी मदद से कुरुसनार में तैयार की डेयरी यूनिट

रायपुर : मर्दापाल में पहली पीढ़ी के डेयरी उद्यमी हो रहे तैयार, अर्जुन बघेल ने सरकारी मदद से कुरुसनार में तैयार की डेयरी यूनिट

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बस्तर का इलाका हमेशा से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पीछे रहा है क्योंकि यहां पर दूध के लिए गोपालन की परंपरा नहीं है। राज्य शासन ने डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित किया। इसका परिणाम दिखना शुरू हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उद्यमी तैयार होने आरंभ हो गए हैं।
कुरूसनार के अर्जुन बघेल ऐसे ही एक उद्यमी हैं। उन्होंने इंग्लैंड की सबसे चर्चित प्रजाति क्रॉस एचएफ गाय डेयरी उद्यमिता योजना के अंतर्गत ली है। उन्हें एक लाख 40 हजार रुपये में यह गाय मिली। इसके लिए शासन की ओर से उन्हें 92 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

अर्जुन बघेल अब डेयरी का दूध मर्दापाल में बेच रहे हैं। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि खेती-किसानी के अतिरिक्त अब पशुपालन भी मेरे लिए आय का माध्यम साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि डेयरी उद्यमिता योजना के माध्यम से उन्हें जो लाभ हुआ है, उससे प्राप्त आय से वे उद्यम का विस्तार करेंगे।