Advertisement

शिविर लगाकर ग्रामीणों को दी गई स्थायी लोक अदालत की जानकारी………..

शिविर लगाकर ग्रामीणों को दी गई स्थायी लोक अदालत की जानकारी………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले के लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए विधिक सहायता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को ग्राम पंचायत खैरबार तथा बधियाचुआं में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष उर्मिला गुप्ता ने  जिला न्यायायल परिसर में स्थापित स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए बाताया कि स्थायी लोक अदालत में कोई भी पक्षकार बिना किसी प्रकार का न्याय शुल्क अदा किए तथा सरल एवं सुगम प्रक्रिया अपनाकर प्रकरण पेश किए जा सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्थायी लोक अदालत के माध्यम से यातायात सेवा, डाक, तार या टेलीफोन सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जनता से विद्युत, प्रकाश एवं जल प्रदाय व्यवस्था में कमी होने पर आपसी सुलह पर प्रकरण का निराकरण किया जाता है। सुलह के समझौते से प्रकरण का निराकरण नहीं होने पर गुण दोष के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। ये निर्णय सिविल न्यायालय की डिक्री की तरह प्रभावशील होते हैं। शिविरार्थियों को आवेदन का प्रोफॉर्मा बांटा गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57