
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
’बिजली बिल सुधार के लिए सभी विद्युत वितरण केंद्रों में 28 मई से विशेष शिविर’
कोरिया : ’बिजली बिल सुधार के लिए सभी विद्युत वितरण केंद्रों में 28 मई से विशेष शिविर’
कोरिया 26 मई 2022 जिले में बिजली बिल सुधार के लिए विद्युत विभाग द्वारा विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 28 मई से शुरू होंगे। सीएसपीडीसीएल मनेन्द्रगढ़ के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि संग्रहित के प्रकरणों के बिजली बिल में सुधार कार्य हेतु मनेन्द्रगढ़ संभाग के अंतर्गत सभी विद्युत वितरण केंद्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। विद्युत वितरण केंद्र बैकुंठपुर, पटना, सोनहत, खड़गवां, चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, जनकपुर, एवं केल्हारी के कार्यालय में विशेष शिविर लगाया जा रहा है, उपभोक्ता कार्यालयीन समय में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक पहुंचकर शिविर का लाभ ले सकते हैं। यह शिविर 7 जून तक आयोजित किये जायेंगे।









