Advertisement

हितग्राही ने किया एक कॉल और मितान प्रमाण पत्र लेकर पहुंच गया घर………..

हितग्राही ने किया एक कॉल और मितान प्रमाण पत्र लेकर पहुंच गया घर………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  गंगापुर निवासी उमाशंकर सरकार को तब आश्चर्य हुआ जब तीन दिन बाद ही मितान दुबारा आया और निवास प्रमाण पत्र की प्रति हाथ मे सौंपा। प्रमाण पत्र हाथो में देखकर आश्चर्य मिश्रित खुशी से मितान को बोला-भई वाकई आप लोग तो घर पहुंच सेवा का लाभ दे रहे हैं। दरअसल बीते 1 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत की है जिसमें मितान के माध्यम से कई प्रकार के प्रमाण पत्र घर पहुंचाकर दिया जाएगा। योजना फिलहाल नगर निगम क्षेत्र में ही संचालित हो रही है। अम्बिकापुर नगर निगम में 4 मितान एवं एक सुपरवाइजर नियुक्त हैं। अब तक मितानों द्वारा 36 प्रमाण पत्र हितग्राहियों के घर पहुंचाकर दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उमाशंकर ने बताया कि निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी कई बार बनवाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बन पाया था। मुख्यमंत्री मितान योजना के बारे में पता चला तो  धरातल पर योजना की हकीकत जानने के लिए दिए गए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल किया। सेंटर से रिस्पांस आया कि किस से सेवा का लाभ लेना चाहते है, मैने कहा निवास प्रमाण पत्र बनवाना है। उन्होंने कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की समझाइश देते हुए  कुछ देर में घर पर मितान पहुंचने की बात कही। इसके कुछ घण्टे बाद घर पर एक युवक आया जो अपना परिचय मितान के रूप में दिया और कॉल का रिफरेंस बताया। मितान ने  निवास प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेजों की कॉपी और 50 रुपये शुल्क देने कहा। उमा ने मितान से पूछा कि प्रमाण पत्र के लिए कहीं जाना तो नहीं पड़ेगा। इस पर मितान ने दो से तीन दिन में स्वयं प्रमाण पत्र पहुंचाकर देने की बात कहते हुए चला गया। तीन दिन बाद वही मितान घर आया और मेरे हाथ मे निवास प्रमाण पत्र थमाते हुए कहा-देखिए यहीं प्रमाण पत्र चाहिए था न।

उमाशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री मितान योजना का उद्देश्य बहुत साफ है। लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। लोगों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। इससे हितग्राहियों को लाभ मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47