Advertisement

स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछा-सर हेलीकॉप्टर से माकड़ी कैसा दिखता है

रायपुर : स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछा-सर हेलीकॉप्टर से माकड़ी कैसा दिखता है

मुख्यमंत्री को अपने साथ खिलाया खेल, परखा निशाना

चाइनीज चेकर में मुख्यमंत्री ने चली चाल तो छात्र ने बाजी करायी ड्रा

स्वामी आत्मानंद स्कूल के लोकार्पण के बाद बच्चों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर, 27 मई 2022

ने मुख्यमंत्री से
सर, हेलीकॉप्टर से माकड़ी कैसा दिखता है? एक स्वर में यह सवाल स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से पूछा। इस सवाल का जवाब भी मुख्यमंत्री ने बड़ी रोचकता से दिया। उन्होंने बाकायदा पानी की बोतल हाथ में लेकर डिमास्ट्रेशन के साथ इसका उत्तर दिया और बच्चों को जमीन पर रहने और हेलीकॉप्टर में उड़ने का अंतर बता दिया। इसी तरह दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली विभा ये जानना चाहती थी कि मुख्यमंत्री बघेल की हॉबी क्या है? वहीं लालिमा साहू ने पूछा कि, सर आपको हम सभी से मिलकर कैसा लगा? स्कूली बच्चों के कौतुहल को भांपकर मुख्यमंत्री बघेल ने भी बड़ी सहजता से उनके सभी सवालों का जवाब दिया। दरअसल मुख्यमंत्री बघेल माकड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे थे और सहज-सरल मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चों ने उनके सामने सवालों की झड़ी लगा दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

यहां मुख्यमंत्री को स्कूली छात्रों ने ही पूरे स्कूल परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान कक्षा 9वीं के छात्र प्रीतेश ने मैग्नेटिक डार्ट गेम खेलने के लिए मुख्यमंत्री बघेल को आमंत्रित किया और कहा, सर आइए देखते हैं आपका निशाना कैसा है। मुख्यमंत्री भी छात्र के इस अनुरोध को टाल नहीं पाए और उन्होंने सटीक निशाना लगाकर दिखाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चाइनीज चेकर पर भी हाथ आजमाए और उसमें भी अपना हुनर दिखाया। उल्लेखनीय है कि कोंडागांव के माकड़ी में 1.44 करोड़ रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निर्माण किया गया है। इसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। यह प्रदेश का पहला आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल है, जहां नर्सरी की कक्षाएं भी संचालित होंगी। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री बघेल स्कूली बच्चों से रू-ब-रू हुए

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57