Advertisement

मंत्री श्रीमती भेंड़िया केरल में महिला विधायकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हुईं शामिल

रायपुर : मंत्री श्रीमती भेंड़िया केरल में महिला विधायकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हुईं शामिल

ईं शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम में आयोजित महिला विधायकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल र्हुइं। केरल विधानमंडल की ओर से देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 26 और 27 मई को देश के महिला विधायकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, संविधान और महिला अधिकार, निर्णय लेने वाले निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और लोकतंत्र की शक्ति जैसे विषयों पर विचार मंथन किया गया।
राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशिष सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंह देव, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर सहित कई विधायक शामिल हुईं। सम्मेलन में केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केरल विधानसभा, संसद के दोनों सदनों, राज्य विधानमंडलों, राज्य परिषदों, राष्ट्रीय ख्याति और महत्व की प्रतिष्ठित हस्तियों और निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को साथ लाने का प्रयास किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57