Advertisement

गोधन न्याय योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई

रायपुर : गोधन न्याय योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई

शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार
विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों ने की सराहना
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के शिक्षा के लिए सरकार का अभूतपूर्व कदम

रायपुर 28 मई 2022

विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों ने की सराहना

विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों ने की सराहनासाइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है।आज दुर्ग जिले की ग्राम दमोदा, अरानी, समोदा,ननकट्ठी,गाड़ाघाट, हिर्री,बोरई, करंजा,जनपद दुर्ग सहित विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास योजनाओं की सराहना की।प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना कारगर साबित हो रहा है। इससे सरकारी स्कूलों के प्रति विद्यार्थियों एवं पालकों का रुझान बढ़ा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा सरकारी स्कूलों में दिलवा कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों ने की सराहना
प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओंग्राम पंचायत ननकट्ठी के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को विशेष रूप से फोकस किया गया हैं।इसी तरह ग्राम करंजा से आए प्रतिनिधियों ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में खुशहाली आयी है। खेती-किसानी समृद्ध हुई है।लोग अब फिर से खेती की ओर लौट रहे है।इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को रोजगार मिल रहा है। इससे खासकर समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।गोधन न्याय योजना से पशुपालकों के आय में वृद्धि हुई है।
प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओंग्राम समोदा से आए ग्रामीणों ने कहा कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी में राम वन गमन पथ परियोजना, अधोसंरचना निर्माण, राजीव गांधी ग्रामीण, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन, तेंदूपत्ता एवं वन उपज संग्रहण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद हिंदी अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं को आकर्षक फोटो एवं वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इससे सभी शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी मिल रही है।इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों एवं पंपलेट के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47