
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का निधन
पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का निधन
पटियाला, 28 मई प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का शनिवार को मोहाली जिले के एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।
बेगम का जन्म 1949 में हुआ था। पंजाबी और उर्दू में एमए करने के बाद उन्होंने भारतीय थिएटर में पीएचडी की। बेगम के पास फारसी भाषा में डिप्लोमा भी था।
उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली के साथ काम किया।
उनकी पुस्तक ‘शुगुफे’ बहुत लोकप्रिय हुई। पंजाबी भाषा में साहित्यिक व्यंग्य लिखने वाली पहली महिला बेगम को पंजाबी विश्वविद्यालय द्वारा ‘प्रोफेसर जोगा सिंह’ पुरस्कार और ‘वारिस दी धी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पंजाब लोक विरासत अकादमी के अध्यक्ष गुरभजन सिंह गिल ने बेगम के निधन पर दुख जताया है।












