Advertisement

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर : भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों की दी सौगात

भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान केशकाल विधानसभा के ग्राम टाटामारी में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान केशकाल विधानसभा के ग्राम टाटामारी में आयोजित समारोह में 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 40.94 करोड़ रुपए के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 105.67 करोड़ रुपए के 128 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही 05.17 करोड़ रुपयों की लागत से 85 देवगुड़ियों के सौंदर्यीकरण के लिए भूमिपूजन एवं 15 देवगुड़ियों के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में लोक निर्माण विभाग के 11.17 करोड़ के 01, आदिवासी विकास विभाग के 26.18 करोड़ के 03 कार्य, जिला निर्माण समिति के 1.71 करोड़ का 1 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1.12 करोड़ के 37 कार्य शामिल है। साथ ही क्रेडा के 37.27 करोड़ के 02 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 31.34 करोड़ के 06 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 17.46 करोड़ रूपए लागत के 20 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 5.86 करोड़ के 85 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सन्तराम नेताम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57