Advertisement

छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं का प्रचार-प्रसार कला जत्था द्वारा

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं का प्रचार-प्रसार कला जत्था द्वारा

बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में गोण्डी, हल्बी बोली से किया जा रहा

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गांधी किसान न्यान योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनीक, राजीव मितान योजना, सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक स्तर पर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन पर कला जत्था के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जो ग्रामीण अंचलों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। कला जत्था दल द्वारा स्थानीय बोली में नाच-गान के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकादी दी जा रही है, जिससे सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीण आनंद उठाते हुऐ शासकीय योजनाओं को सरलतापूर्वक समझ रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप शासन की प्रत्येक योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जिसके लिए उनकी स्थानीय बोली गोण्डी, हल्बी के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसमें आज नारायणपुर जिले के ग्राम बागबेड़ा, सिरपुर, सोनापाल सहित विभिन्न पंचायतों में कला जत्था के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। कला जत्था के टीम द्वारा साप्ताहिक बाजारों एवं ग्रामीणों के बीच स्थानीय कलाओं का मंचन कर छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार सामग्री निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। सुदूर क्षेत्रों में कला जत्था को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लोग योजनाओं से रूबरू होकर लाभान्वित होने के लिए जागरूक हो रहे हैं। .

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57