विश्व बाल सुरक्षा दिवस : बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री

रायपुर : विश्व बाल सुरक्षा दिवस : बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 01 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की है। विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित जीवन देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल सुरक्षा दिवस वह अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। आज के बच्चे कल भविष्य गढ़ेंगे। बच्चों के साथ उनके बाल मन को समझते हुए संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाना चाहिए। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। बघेल ने बच्चों को ढेर सारा प्यार देते हुए ईश्वर से अपनी कृपा बच्चों पर बनाए रखने की प्रार्थना की।