Advertisement

राशि गबन के मामले में तिहपटरा का पंचायत सचिव निलंबित……….

राशि गबन के मामले में तिहपटरा का पंचायत सचिव निलंबित……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// पंचायत के निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने एवं बिना कार्य किए राशि आहरण कर गबन करने के फलस्वरूप अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत तिहपटरा में पदस्थ पंचायत सचिव नंदकेश्वर राजवाड़े को निलंबित कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत रनपुरकला के तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव नंदकेश्वर राजवाड़े को निर्माण कार्य की राशि आहरण करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था किन्तु सूचना पत्र का जवाब नहीं दिया गया।

इस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत अम्बिकापुर नियत किया गया है। नंदकेश्वर राजवाड़े को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत मोहनपुर के सचिव तिरन्दु सिंह ग्राम पंचायत तिहपटरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM