ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

SAKTI NEWS : केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सक्ती में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह आंदोलन

सक्ती।  जिस तरह राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से बेदखल किया गया है। उसके बाद कांग्रेस के तमाम नेता आक्रोशित हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देश भर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के निर्देश में एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कांग्रेस पदाधिकारीगण, पार्षद, एल्डरमेन, सरपंच, जनपद सदस्य, सोसायटी अध्यक्ष, राजीव युवा मितान क्लब, सेवादल, युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस संबंध में त्रिलोक चंद जायसवाल अध्यक्ष शहर कांग्रेस व कन्हैया कंवर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी सक्ती ने बताया कि राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई और मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों एवम् लोकतंत्र को समाप्त करने की मंशा के विरोध में रविवार सत्याग्रह आंदोलन की गयी। यह आंदोनल आज रविवार को स्व. बिसाहू दास महन्त उद्यान हटरी रोड सक्ती में किया गया। इस सत्याग्रह आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। त्रिलोक चंद जायसवाल अध्यक्ष शहर कांग्रेस ने बताया कि जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है वो निंदनीय है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इसे राहुल गांधी के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई कहा है देश में लोकतंत्र की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उतारू है। आंदोलन में गिरधर जायसवाल महबूब भाई जान पिंटू ठाकुर लाला संतोष सोनी रथ पटेल प्यारे लाल पटेल घनश्याम देवांगन सूरज एल्डरमैन नंद किशोर पटेललाल बहादुर खंडेलवाल रामू जयसवाल भी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी गण, अध्यक्ष गण, एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!