Advertisement

Ambikapur News : शासी परिषद द्वारा 30 करोड़ के कार्य योजना का किया गया अनुमोदन……….

शासी परिषद द्वारा 30 करोड़ के कार्य योजना का किया गया अनुमोदन……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला खनिज न्यास संस्थान के शाषी परिषद के अध्यक्ष व कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित शाषी परिषद की बैठक में वर्ष 2022-23 हेतु प्रस्तावित 30 करोड़ रुपये के  कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में उदयपुर में कुपोषित बच्चों के संवर्धन व  देखभाल के लिए पोषण पुनर्वास केन्द्र खोलने की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही प्रत्यक्ष खनन प्रभावित गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय, जर्जर स्कूल, आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत तथा पेयजल में लिए भी राशि का प्रावधान किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रावधानित राशि मे से 60 प्रतिशत राशि उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों में तथा 40 प्रतिशत अन्य कार्यों में व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति सुपोषण अभियान तथा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था यथावत रहेगी। इस बार गोठनों में आजीविका गतिविधियों, गोबर से बिजली और पेंट निर्माण, सिंचाई की व्यवस्था के लिए राशि को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु राशि, उदयपुर में सामुदायिक भवन, संप्रेक्षण गृह में व्यावसायिक गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।

जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता ने प्रमुख एवं गौण खनिज वाले गांव की सूची अद्यतन करने तथा प्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्रों में अधिक राशि व्यय करने की बात कही। लुंड्रा के जनपद अध्यक्ष वीरभद्र सिंह की मांग पर लुंड्रा के जर्जर हो चुके सामुदायिक  भवन का जीर्णोद्धार तथा पडौली नहर से लिफ्ट इरिगेशन के लिए विद्युत पम्प की व्यवस्था के लिए राशि उपलब्ध कराने पर सहमति दी गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, वन मंडलाधिकारी पंकज कमल सहित शासी परिषद के सदस्य और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57