Advertisement

चंडीगढ़ में बनेगा वायुसेना का हेरिटेज सेंटर

चंडीगढ़ में बनेगा वायुसेना का हेरिटेज सेंटर

नई दिल्ली, 3 जून विभिन्न युद्धों में भारतीय वायु सेना की भूमिका और इसके समग्र कामकाज को प्रदर्शित करने के लिए चंडीगढ़ में एक विरासत केंद्र बनाया जाएगा, अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बल और चंडीगढ़ प्रशासन संयुक्त रूप से ‘आईएएफ हेरिटेज सेंटर’ की स्थापना करेंगे।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच केंद्र की स्थापना के लिए शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

समारोह में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी मौजूद थे।

IAF के एक अधिकारी ने कहा, “इस विरासत केंद्र में भारतीय वायुसेना के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने के लिए आर्टिफैक्ट, सिमुलेटर और इंटरेक्टिव बोर्ड होंगे। यह विभिन्न युद्धों और मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए प्रदान की गई सहायता में सेवा द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रदर्शित करेगा।”

उन्होंने कहा, “केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और वायुसेना के प्रशासन की यह संयुक्त परियोजना अक्टूबर तक पूरी करने की योजना है।”

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57