Advertisement

संवेदनशील मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : बचपन से दिव्यांग बहनों का होगा इलाज

रायपुर : संवेदनशील मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : बचपन से दिव्यांग बहनों का होगा इलाज

मुख्यमंत्री ने बिटिया प्रियंका व प्रीति दुग्गा के बेहतर से बेहतर इलाज के दिये निर्देश

बचपन में ही मां को खोया, पिता भी हैं दिव्यांग, मुख्यमंत्री ने समझा बेटियों का दर्द

दिव्यांग बहनों का होगा इलाज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्गुकोंदल में बचपन से दिव्यांग बहनें प्रियंका दुग्गा व प्रीति दुग्गा के इलाज के लिए हर सम्भव कदम उठाने के निर्देश दिए । दुर्गुकोंदल भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों से आवेदन लेने स्वयं उनके बीच पहुंचे। इस दौरान उनकी नज़र भीड़ में उन्हें आशा भरी निगाहों से तकती दिव्यांग बेटी प्रियंका दुग्गा पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने तुरन्त प्रियंका और उसकी बहन प्रीति को सामने बुलवाया और उनकी समस्या सुनी। प्रियंका ने बताया कि वो और उसकी छोटी बहन प्रीति दोनों बचपन से दिव्यांग हैं, दोनों के हाथ और पैर में दिव्यांगता है। प्रीति को बोलने में भी परेशानी होती है। उनकी माता का बहुत पहले ही देहांत हो चुका है। दोनों बहनों के पिता श्री राजकुमार दुग्गा भी दिव्यांग हैं और वे लकड़ी बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिटिया प्रीति व प्रियंका की व्यथा सुन तुरन्त कलेक्टर के दोनों बहनों के बेहतर से बेहतर इलाज के लिए हर सम्भव कदम उठाने के निर्देश दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57