Advertisement

मुख्यमंत्री ने कांकेर में विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कांकेर में विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

कई समाज के भवनों के निर्माण की दी मंजूरी

समाजों एवं संगठनों के

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 4 जून को कांकेर में विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाज के लोगों की मांग को देखते हुए सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी। उन्होंने समाज के प्रतिनिधि मंडल से सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर महार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अंतागढ़ में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की तैनाती की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अंतागढ़ में राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती से लोगों को सुविधा होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात की
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंतागढ़ में ब्राम्हण के भवन के लिए जमीन आबंटन, आमबेड़ा, कोयलीबेड़ा एवं भैंसासूर में हल्बा समाज के भवन के निर्माण हेतु 15-15 लाख रूपए की स्वीकृति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ में साहू समाज के लिए सामाजिक भवन का निर्माण कराए जाने के साथ ही गुप्ता समाज के भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, अंतागढ़ में जैन समाज के भवन के लिए 10 लाख रूपए, कोयलीबेड़ा में कलार समाज के भवन के लिए 15 लाख रूपए, अंतागढ़ में जमात खाना के निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा में गाड़ा समाज के भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए, कोयलीबेड़ा में यादव समाज के भवन के लिए 10 लाख रूपए, संबलपुर में कुम्भकार समाज के भवन के लिए 10 लाख रूपए तथा डीएमएफ की राशि से कुम्भकार समाज को चाक दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंतागढ़ में पत्रकार संघ के भवन निर्माण के लिए भी 10 लाख रूपए दिए जाने की स्वीकृति दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57