Advertisement

दसवीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम आने वाली सोनाली बाला को मुख्यमंत्री ने दिया लैपटॉप

रायपुर : दसवीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम आने वाली सोनाली बाला को मुख्यमंत्री ने दिया लैपटॉप

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत पखाँज़ुर में राज्य स्तर में कक्षा दसवीं में 98.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोनाली बाला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। सोनाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहूर की छात्रा है। इसके अलावा राज्य स्तर पर 98.18 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान आदर्श विद्यानिकेतन पीव्ही 46 के छात्र कमलेश सरकार, पाँचवा स्थान लाइफ़ एकेडमी पंखाजुर के प्रेम विश्वास, छठवा स्थान शासकीय हाई स्कूल विद्यालय गोड़ाहूर की कंकना धरामी, सातवाँ स्थान आदर्श विद्यानिकेतन पीव्ही 46 की हेमा दत्ता और दसवाँ स्थान शासकीय हाईस्कूल अम्बेडकर नगर पीव्ही 32 की छात्रा नूपुर विश्वास ने प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इन विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57